पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति में प्रधान धनुचंद ने संभाला कार्यभार

पंचायत समिति में प्रधान धनुचंद ने संभाला कार्यभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौती| पंचायतसमिति के नवनिर्वाचित प्रधान धनुचंद सांवरिया ने गुरुवार को पंचायत समिति में प्रधान का कार्यग्रहण किया। इस अवसर पर टोडाभीम के पूर्व विधायक रमेशचन्द मीना, भाजपा के नादौती मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह जीरणा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

नुक्कड़नाटक से सरकारी योजनाओं की जानकारी

श्रीमहावीरजी|इंदिरागांधी महिला बाल विकास संस्थान की ओर से गुरुवार को पीपलहेड़ा ढ़हरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्थान के कार्यकर्ता राजकुमार निहाल सिंह ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने गीत संगीत नाटक के माध्यम से जनधन योजना, भामाशाह योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बचत खाता आदि योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी।