पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, भू माफिया सक्रिय

वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, भू माफिया सक्रिय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडके समीपवर्ती आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में बेशकीमती वनविभाग की भूमि पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जे किए जा रहे है, लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारी एवं उपखंड प्रशासन का ध्यान आकर्षित नहीं हो पाया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को फैक्स भेज कर वनभूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत सांकरवाड़ा, गहरोली, मेहंदीपुर बालाजी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे फैक्स के माध्यम से अवगत कराया कि आस्थाधाम में वन विभाग की बेशकीमती भूमि पर पिछले कुछ वर्षों से भू माफिया सक्रिय है और इस भूमि पर कुछ लोगों ने धर्मशाला तक का निर्माण कर अवैध अतिक्रमण कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सांकरवाड़ा मोड से अस्पताल तक वन विभाग के नाले पर कुछ अतिक्रमियों ने सड़क का निर्माण कर नाले पर कब्जा कर लिया है, जिसके बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से भी अवगत कराकर नाले की खुदाई कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन ग्रामीणों की इस मांग पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से भू माफियाओं के हौसले बुलंद है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से स्थानीय विभाग के अधिकारियों से सांठ-गांठ कर वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...