स्कूल में बच्चों की सुविधाओं के लिए भामाशाह आगे आएं
उपखंडके समीपवर्ती गांव नांगललाट में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक सादा समारोह में स्थानीय ग्रामीण भामाशाहों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आवश्यक बिजली उपकरण तथा अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। संस्था प्रधान औतार नारायण शर्मा ने इन ग्रामीण भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में बलराम मलखान ने 21 कुर्सी एवं 4 पंखे, शिवचरण मीना ने 6 पंखे, प्रकाश ने 2 पंखे, पप्पू ने 2 पंखे, छोटेलाल ठेकेदार ने 5 कुर्सियां, भोलाराम ने बालकों को बैठने के लिए 4 मेटी, सरपंच शीला मीना ने 2, गणपति, संजय मीना तथा भगवान सहाय ने 1-1 मेटी भेंट की। इन ग्रामीण भामाशाहों का विद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।
कैंपमें शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच
गुढ़ाचंद्रजी|कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा महिलाओं को बच्चों के पालन पोषण के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में आए बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आयोजित शिशु स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबू लाल ने किया। उन्होंने शिविर में आई महिलाओं को शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में बालकों को निशुल्क दवा दी।