- Hindi News
- स्वच्छता मंत्र के लिए बच्चों ने लगाई दौड़
स्वच्छता मंत्र के लिए बच्चों ने लगाई दौड़
निर्मलभारत मिशन के तहत चलने वाले स्वच्छता अभियान के जागरूकता को लेकर शुक्रवार को कस्बे के कई विद्यालयों के 250 से अधिक बालकों ने दौड़ लगाकर शहरवासियों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को विकास अधिकारी विक्रमसिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों, शिक्षा अधिकारियों एवं मौजूद शिक्षकों को भी संबोधित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालकों को बीईईओ बृजलाल मीणा, पंचायत प्रसार अधिकारी हरिकिशन शर्मा, रामकैलाश मीणा, अतिरिक्त बीईईओ कैलाशचंद, दामोदरलाल, प्रहलाद मीणा ने भी संबोधित किया।
सपोटरा|उपखंडमुख्यालय पर शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह अंतर्गत रैली निकाली, जिसके रथ को पंचायत समिति के प्रधान भरतलाल बैरवा तथा बीडीओ लइक खां पठान ने रवाना की। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत समिति से पुराने बस स्टैंड, आम बाजार, टटवाड़ा मोड से एसडीएम कार्यालय तक स्वच्छता अभियान के रथ के साथ राउमावि तथा टैगोर उमावि के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को गांव, कस्बे, ढाणियां तथा मोहल्लों के साथ घरों के इर्दगिर्द पड़े कचरे,नाली आदि को साफ रखने तथा शौचालय निर्माण कराने और खुले शौच जाने के दुष्परिणाम का संदेश दिया।
टोडाभीम. स्वच्छताअभियान के शुभारंभ पर आयोजित दौड प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को संबोधित करते हुए विकास अधिकारी विक्रमसिंह गुर्जर।