विवाहिता से ज्यादती का प्रयास
टोडाभीम| गांवऐदलपुर निवासी विवाहिता विद्यादेवी ने वहीं के रमेशकुमार के विरुद्ध ज्यादती किए जाने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर रात के दौरान इसके परिवार के लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट गले से जबरन सोने का जंतर छीनकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया कि विद्यादेवी ने इस्तगासे के माध्यम से पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को शाम सात बजे वह परात में भर कर कूढा डालने गई थी। जहां पर वहीं के रमेशकुमार ने उससे ज्यादती का प्रयास करते हुए उसे बेअदब कर दिया। विरोध करने पर वह वहां से भाग खड़ा हुआ और रात आठ बजे अपने परिवार के महेश सुरेश, छग्गा तथा लता के साथ हाथों में लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आया और इन सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके गले से सोने का जंतर छीनकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारतजागों प्रतियोगिता स्थगित
करौली| भारतविकास परिषद शाखा करौली द्वारा आयोजित होने वाली स्कूली विद्यार्थियों की 28 सितम्बर को होने वाली भारत जागो प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर 12 अक्टूबर को रखने का निणर्य लिया है। प्रभारी सुधीर नायर ने बताया कि 28 को होने वाली प्रान्तीय स्तरीय राष्ट्रीय समुह गान संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता धौलपुर में होने के कारण परीक्षा की तिथि बदला गया है।
सहकारीसमिति के सचिवों की बैठक संपन्न
सपोटरा| केन्द्रीयसहकारी बैंक शाखा में क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समिति के सचिवों की बैठक अधीशासी अधिकारी प्रभूलाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सचिवों को समितियों के अवधिपार ऋणों की वसूली पर जोर दिया गया। अधिशासी अधिकारी प्रभूलाल मीणा ने बताया कि बैठक में सचिवों को ऋणियों के खिलाफ सहकारी अधिनियम के तहत वसूली के लिए कुरकी नीलामी की कार्रवाई करने तथा समितियों को रिकोर्ड दुरूस्त तथा अंकेक्षण,निरीक्षण कराने का निर्देश दिया।