पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन के मामले में देवर ने भाभी भतीजी को जख्मी किया

जमीन के मामले में देवर ने भाभी भतीजी को जख्मी किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकमालपुरा में जमीन बंटवारे का लेकर देवर ने अपनी बेवा भाभी के साथ मारपीट कर दी। मां को बचाने के लिए आई अमरपति के साथ मारपीट की गई जिससे दोनों मां-बेटियों को चोटें आई हैं। इस संबंध में बालघाट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

थानाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बेवा संतोदेवी ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम अपने घर थी कि उसके देवर नेमी ने उसकी जमीन पर पत्थर डलवा दिए। देवर नेमी से उसकी भूमि पर पत्थर डालने के बारे में पूछा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसे बचाने के लिए आई बेटी अमरपति के साथ भी नेमी की पुत्रवधू लक्ष्मी ने मारपीट की। संतो ने अपनी रिपोर्ट में इनके विरुद्ध कान से सोने का कांटा छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया है।

सलेमपुर. रघुवंशीगांव में भामाशाह िशविर में से दूसरे दिन भी बैरंग लौटी महिलाएं।