- Hindi News
- भूमि की जमाबंदी में हेराफेरी करने वाला पटवारी गिरफ्तार
भूमि की जमाबंदी में हेराफेरी करने वाला पटवारी गिरफ्तार
फर्जीवाड़ाकर जमीन की जमाबंदी में हेराफेरी कर पहले से ही गिरवी रखी जमीन में लगे नोट को हटाने तथा कम जमीन को ज्यादा दर्शाकर बैंक के ऋण दिलाने के मामले का आरोपी पटवारी धंदोलीराम मीणा निवासी भोपर थाना बालघाट को टोडाभीम पुलिस ने शुक्रवार को शाम मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया कि 1 अगस्त 2013 में बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने पटवारी धंदोलीराम मीणा सहित पांच काश्तगारों के विरुद्ध जमीन में हेराफेरी की बैंक से ऋण लिए जाने के पांच मामले में थाने में दर्ज कराए गए थे। इन सभी मुकदमों में पटवारी को आरोपी बनाया गया था। जांच अधिकारी रतनलाल ने बताया कि बैंक प्रबंधक ने पटवारी धंदोलीराम के विरुद्ध नकली जमाबंदी जारी करने, पहले से गिरवी रखी जमीनों पर लगे नोट को हटाने तथा कम जमीन का ज्यादा दर्शाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नही चढ़ रहा था। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी पटवारी अपने गांव में है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव भोपर पहुंची और पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि इसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। तहसीलदार जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस नाम का कोई भी पटवारी तहसील में कार्यरत नहीं है और अगर पूर्व में कहीं कार्यरत रहा हो इसके संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
रास्तेमें रोककर मारपीट
टोडाभीम| वालकापुरानिवासी ओमप्रकाश पुत्र काडूराम मीणा ने वहीं के कुछ लोगों के विरुद्ध रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी ने बताया कि ओमप्रकाश ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसके साथ वहीं के अमरपाल तथा धनपाल मीणा ने रास्ते में रोककर मारपीट की। पुलिस मामले जांच कर रही है।