पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट परिसर में जिला जज ने किया पौधरोपण, पालन का भी संकल्प

कोर्ट परिसर में जिला जज ने किया पौधरोपण, पालन का भी संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| जिलासेशन एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला जज सुरेन्द्र मोहन शर्मा सहित अन्य न्यायायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनीश दाधीच ने बताया कि इस मौके पर जिला जज सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर उनकी उचित देखभाल का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला जज एस एन टेलर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेन्द्र बैंसला सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।

सर्पदंशसे विवाहिता की मौत

सपोटरा| ग्रामपंचायत जीरोता में शनिवार को एक 32 वर्षीय विवाहिता की सर्पदंश से मौत हो गई। सरपंच जगदीश मीणा ने बताया कि शनिवार प्रात: 8 बजे केशंती प|ी भगवान मीणा अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। उस दौरान एक काले नाग ने दो बार डस लिया। नाग के डसने के दौरान विवाहिता के पैरों में सर्प का दांत टूट कर फंस गया। परिजनों को सूचना मिलने पर उसको बड़ौदा गांव के वीर तेजाजी मंदिर पर उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत होने के बाद भी परिजनों द्वारा गंगापुर सिटी से सपेरों को बुलाकर भी उपचार कराया गया। लेकिन दोपहर तक अंधविश्वास के कारण परिजनों ग्रामीणों ने उसे मृत मानकर गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।

दहेजके लिए प्रताड़ित किए जाने आरोप

टोडाभीम| उपखंडके समीपवर्ती गांव मंडेरू निवासी विवाहिता रूपंती पुत्री रामजीलालल ने अपने पति सहित अन्य ससुरालजनों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी ने बताया कि रूपंती ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसका उसकी छोटी बहन की शादी 2002 में सांथा निवासी मुकेश भगवान के साथ संपन्न हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सभी घर गृहस्थी का सामान, आभूषण नकद राशि दी थी, लेकिन ससुरालजन इससे संतुष्ट नही हुए और एक लाख रूपए मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उन्हे प्रताड़ित करने लगे।

करौली. न्यायालयपरिसर में पौधरोपण करते न्यायायिक अधिकारी।