पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नांगलशेरपुर में कन्हैया दंगल आज

नांगलशेरपुर में कन्हैया दंगल आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नांगलशेरपुर में कन्हैया दंगल आज

टोडाभीम| उपखंडके गांव शहराकर नांगलशेरपुर में रविवार को एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक दर्जन से अधिक दंगल पार्टियों के गायक कलाकार अपनी धार्मिक रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। आम ग्रामीणों के द्वारा आयोजित इस धार्मिक गायन कार्यक्रम का आयोजन नांगलशेरपुर में अथाई पर तथा शहराकर में आईटी केन्द्र के सामने होगा।

एकमाह से हैड़पंप खराब

गुढ़ाचंद्रजी|कस्बे काहरिजन मोहल्ले का एक मात्र हैडपंप विगत एक माह से खराब पड़ा हुआ है। इससे पेयजल संकट बना हुआ है। हरीजन मोहल्ले के कल्लू, दोजी, रामकिशोर, टंटू, भम्बल, बनवारी, गिर्राज, महेश, हरी, राहुल ने बताया कि हरीजन मोहल्ले में एक मात्र हैंडपंप से लोग पेयजल आपर्ति करते है। एक माह पूर्व मोहल्ले का हैडपंप खराब हो गया जिससे पूरे मोहल्ले में भारी पेयजल संकट पैदा हो गया है। मोहल्ले की महिलाएं एक किलोमीटर दूर बैरवा मोहल्ले से पानी लाने को मजबूर है तथा मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हैड़पंप खराब होने से उपजी पेयजल समस्या को लेकर हरिजन मोहल्ले के लोग जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर सहायक अभियंता तक चक्कर काट चुके है लेकिन एक माह बाद भी खराब हैडपंप सही नहीं हो पाया है।

गांवोंमें चल रहा है अवैध शराब का कारोबार

शेरपुर| खीपकापुरा,कोटवास आदि गांवों में अवैध शराब का कोराबार धड़ल्ले से चल रहा है। शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए आबकारी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर गांवों में चल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

बजरंगदल लगाएगा रक्तदान शिविर

हिंडौन सिटी |बजरंगदल की िजला बैठक जलसेन के पास स्थित राष्ट्रीय पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता बजरंगदल जयपुर प्रांत के विभाग अध्यक्ष महाराज अमृत बाबा ने की। जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बंटीराज उपाध्याय ने बताया कि कार सेवकों के बलिदान दिवस पर िजले भर मंे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए िजला सहसंयोजक विशाल चतुर्वेदी को संयोजक बनाया गया। बैठक में 2 नवंबर को हिंडौन में होने वाले रक्तदान शिविर पर चर्चा की गई। बैठक में शैलेन्द्र भारद्वाज को साप्ताहिक सत्संग प्रमुख विजय पांडे को रक्तदान कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर रघुराज बेनीवाल, विशाल चतुर्वेदी, श