पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर दोहराएंगे आंदोलन का इतिहास : कर्नल बैसला

फिर दोहराएंगे आंदोलन का इतिहास : कर्नल बैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडके पास नेशनल हाइवे-11 पर गांव पाटोली-पीपलखेड़ी के बीच गोपाल होटल के सामने गुर्जर शहीद स्थल पर शनिवार को गुर्जर समाज के हजारों लोगों ने वसुंधरा सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर जयपुर में सरकार के कार्यक्रम के विरोध में काली पट्‌टी बांधकर विरोध किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला के नेतृत्व में यहां हजारों लोग दिनभर डटे रहे।

गुर्जर समाज ने शनिवार को वसुंधरा सरकार की प्रथम वर्ष गांठ पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम का विरोध करते हुए इस संबंध में गुर्जर शहीद स्थल पर एकत्र होकर काली पट्‌टी बांध सांकेतिक रूप से विरोध जताया। सुबह से ही समाज के पंच-पटेलों के आने का दौर शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पहुंचे और गोपाल होटल परिसर में गुर्जर समाज के पंच-पटेलों से चर्चा की। दोपहर 1 बजे आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं समाज के पंच-पटेलों के साथ कर्नल बैसला गुर्जर शहीद स्थल पहुंचे और समाज के शहीदों को नमन कर पंच-पटेलों के साथ बैठ गए।

कर्नल बैसला ने समाज के लोगों से कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में समाज से किया गया वादा पूरा किए बना सरकार को जश्न मनाने का अधिकार नहीं है। अगर सरकार को आंदोलन की बात ही समझ आती है तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। समाज आंदोलन के इतिहास को फिर से दोहराएगा। गुर्जर समाज के लोगों ने कर्नल बैसला के समक्ष बार-बार आंदोलन को स्थगित करने के बजाय सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात रखी। इस पर बैसला ने कहा कि समाज को इकट्ठा होने की जरूरत है। उन्होंने पंच-पटेलों से आंदोलन के लिए 15-20 दिन का समय मांगते हुए विश्वास दिलाया कि इन दिनों में समाज के लोगों को चेता कर फिर से इतिहास की दोहराया जाएगा।

हिंडौनमें भी बहिष्कार

हिंडौन सिटी | अखिलभारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारी भैरोंजी मंदिर पर एकत्र हुए और वर्षगांठ का बहिष्कार करते हुए हाथों में काली पट्‌टी बांधकर विरोध व्यक्त किया। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष गिरीश गुर्जर ने बताया कि प्रदेश संयोजक दौलत कटारिया के नेतृत्व में समाज के लोगों ने काली पट्‌टी बांधकर राज्य सरकार के जलसे का विरोध किया। इस दौरान महासभा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप गुर्जर ने विचार रखे। कार्यक्रम में पीपलखेड़ा-पाटोली गांव में गुर्जर आंदोलन में मारे गए समा