पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री गोयल ने किए बालाजी के दर्शन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री गोयल ने किए बालाजी के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| मेहंदीपुरबालाजी में शनिवार को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए। उनके साथ प्रदेश ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाशनाथ भट्ट भी थे। मंदिर ट्रस्ट के सचिव मोहनलाल तिवाड़ी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बालाजी महाराज की छप्पन भोग प्रसादी भी भेंट की गई।

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे जहां मंदिर ट्रस्ट के सचिव मोहनलाल तिवाड़ी ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के उपरांत उन्होंने महंत निवास पर छप्पन भोग की प्रसादी पाई। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आगंतुकों को बालाजी महाराज की प्रसादी भेंट की। ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत से लोगों ने आस्थाधाम की विद्युत समस्या बताते हुए 33 केवी सब ग्रिड स्टेशन की मांग की।