सरकार की खिलाफत में िदया धरना
सरकार की वर्षगांठ का विरोध
करौली| राज्यसरकार एक साल पूरे होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लैक वन ईयर मानते हुए विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, साथ ही राज्यपाल के नाम तहसीलदार प्रदीप जैन को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया। इसमें सपोटरा विधायक रमेशचंद मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, पूर्व विधायक प्रभूसिंह, पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीणा, लक्खीराम बैरवा पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमलखन मीना आदि शामिल हुए। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जश्न के नाम पर जनता के पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया और राज्य सरकार को आमजन, गरीब, किसान एससी-एसटी वर्ग की विरोधी बताया। सपोटरा विधायक रमेशचंद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार घोषणा-पत्र के किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर ने राज्य सरकार के एक साल को निराशाजनक गरीब वर्ग विरोधी बताया। करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर ने जिले में व्याप्त समस्याओं की प्रशासन पर सुनवाई नहीं करने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं मिलने की बात कही। लक्खीराम बैरवा ने जिले में जिला प्रमुख,प्रधान जिप और पंस सदस्य पार्टी के जिताने की बात कही। पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव ने प्रदेश में विकास अवरूद्ध होने की बात कही। शिवदयाल मीणा पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा ने भाजपा सरकार को जन विरोधी बताया। प्रेमलखन मीणा, भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का सुझाव रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका मीणा ने विफलताएं गिनाईं। इसी प्रकार लियाकत अली, चंद्रप्रकाश मीणा, अशोक सिंह, भगतसिंह डागुर, अनिल शर्मा, रामचरण, प्रभूसिंह, बनैसिंह, रविंद्र, नफीस अहमद, गिर्राज माली, विजय बाला शर्मा,ओमप्रकाश रामसिंह बालौती आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन नरेश गुर्जर ने किया।
टोडाभीम|कांग्रेसपदाधिकारी अनीता मीणा सूरजभान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने करौली के लिए रवानगी ली।
भाजपाईजयपुर रवाना
करौली| प्रदेशमें भाजपा सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। करौली सहित िहंडौन, श्रीम