मोटरसाइकिल फिसली, चपेट में आया अधेड़
बालघाट-नांगलशेरपुर रोड पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल युवक वृद्ध राहगीर घायल हो गए। इन घायलों को राहगीरों ने बालघाट अस्पताल में भर्ती कराया, वहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया है।
गांव भंडारी निवासी जयेश शर्मा मोटरसाइकिल से सुबह अपने मामा के यहां कैलादेवी जा रहा था। बालघाट-नांगल शेरपुर के बीच सड़क पर पड़ी रोडी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर रगड़ खाते हुए खेतों पर काम करके घर लौट रहे वृद्ध बाबू मीणा निवासी नांगलशेरपुर से जा टकराई। इससे बाइक सवार युवक वृद्ध दोनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बालघाट के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को जयपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में देर शाम तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।