लालच से मानव का पतन तय
टोडाभीम| गांवपदमपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के दौरान बुधवार को भागवताचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया कि लालच से मानव का पतन निश्चित है, इसलिए मनुष्य को लालच की भावना से दूर रहकर त्याग की भावना रखनी चाहए। कथा प्रवचन के दौरान कृष्ण जन्म के वृतांत पर बधाए गाए गए जिसमें लोगों ने जमकर ठुमके लगाए।
प्रवचन के दौरान भागवताचार्य ने कहा कि सबसे बड़ा धन संतोष है और इससे इंसान सुखी एवं समृद्ध रहता है। उन्होंने कण-कण में भगवान होने की बात कहते कहते हुए भजन को सर्पोपरी बताते हुए कहा कि संसार रूपी भगसागर से पार उतरने के लिए भगवान भक्ति रूपी नाव में सवार होकर ही इस सांसारिक जीवन से मुक्ति मिल सकती है। भक्तों की करूण पुकार सुनकर भवान विभिन्न रूपों में इस धरातल पर अवतार लेते हैंं। प्रवचन के दौरान उन्होने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई जिसे सुनकर पांडाल में नंद के आनंद भए जय कन्हैंया लाल की स्वर लहरियां गूंज उठी। इस दौरान भजन गायक कलाकारों द्वारा बधाए सुनाए गए जिन पर भक्त जम कर नांचे।