वनकर्मियों पर पथराव
उपखंडके गांव भीमपुर के पास आरक्षित वन क्षेत्र में हो अवैध कटाई को रोकने गए वनकर्मियों की गश्ती टीम पर महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे महिला वन रक्षक लता मीणा वृक्षपालक भागचंद मीणा को चोटें आई हैं। वनकर्मियों के इस गश्ती दल ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
वन रक्षक लता मीणा ने बताया कि बुधवार को दोपहर सूचना मिली की गांव भीमपुर के उपर आरक्षित वनक्षेत्र में कुछ महिलाएं अवैध रूप से पेडों का काटने में लगी हुई हैं। इस सूचना के बाद वह अपने तीन वनकर्मी साथियों के साथ चौकी से रवाना हुए। गश्ती दल के सभी सदस्य जांच करते हुए गांव भीमपुर के अंबेडकर पार्क के उपर पहाडी पर पहुंचे तो वहां पर 10-15 महिलाएं दो पुरूष पेड़ों काटने में लगे हुए थे। गश्तीदल के सदस्य जैसे ही उनके पास पहुंचे इन सभी लोगों ने मिलकर उनके उपर पथराव शुरू कर दिया। महिला वनरक्षक ने बताया कि पथराव से उसे उसके साथी वृक्षपालक भागचंद मीणा को चोटें आई हैं। फाेरेस्टर हरीराम मीणा ने बताया कि इस संबंध में महिला वनरक्षक लता मीणा की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।