पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंदोलनकािरयों की हुंकार, पुिलस तैयार, पर अनुमति नहीं

आंदोलनकािरयों की हुंकार, पुिलस तैयार, पर अनुमति नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसबीसीआरक्षण के मुद्दे पर 28 सितंबर (रविवार) को टोडाभीम उपखंड के गांव कटारा अजीज में होने वाली गुर्जर महापंचायत को लेकर शासन-प्रशासन में खलबली मची हुई है। प्रशासन खुफिया विभाग पल-पल की राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज रहा है, वहीं पुलिस ने भी हर स्थिति से निबटने के लिए कमर कस ली है। हालांकि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक कर्नल किरोडीसिंह बैसला से नोटिस तामील कराने में नाकाम रहे प्रशासन ने अब शुक्रवार को उनके हिंडौन वर्धमान नगर स्थित निवास पर अंडरटेकिंग के लिए नोटिस चस्पा कर दिया है। इस पसोपेश में प्रशासन को गुर्जरों की तरफ से अंडरटेकिंग नहीं मिली है, तो प्रशासन ने भी गुर्जर महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी है। गौरतलब है कि आरक्षण की मांग को लेकर 28 सितंबर को कटारा अजीज में महापंचायत और हक नहीं मिलने पर आंदोलन करने का गुर्जर नेता कर्नल किरोडी सिंह बैंसला के ऐलान से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। महापंचायत के आयोजन की स्वीकृति के लिए कर्नल बैंसला ने पिछले दिनों कलेक्टर को पत्र सौंपा था। इस पर कलेक्टर डॉ.बी.एल.जाटावत ने अंडरटेकिंग प्रस्तुत करने के लिए एक पत्र बैंसला के नाम जारी किया है। जिसकी तामील कराने की जिम्मेदारी हिंडौन के तहसीलदार को सौंपी गई, मगर उन्हें बैंसला कहीं नहीं मिले। आखिरकार शुक्रवार को नोटिस बैंसला के निवास पर चस्पा करना पड़ा है।

गुर्जर आरक्षण को लेकर एक तरफ जहां महापंचायत और आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है, वहीं आंदोलन की चिंगारी को फैलने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने भाग-दौड़ शुरू कर दी। रूट से लेकर फोर्स प्लानिंग की रूपरेखा बनाई जा रही है। आंदोलनकारियों पर पैनी नजर रखने के लिए सड़क मार्ग से लेकर रेल मार्ग तक खाकी पैनी नजर रखने के लिए खाका तैयार कर रही है। टोडाभीम तहसील के कटारा अजीज में रविवार को होने वाली महापंचायत को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया। रेलवे सुरक्षा बल के एसपी मनोज कुमार सिंह ने करौली पुलिस अधीक्षक योगेश यादव से मुलाकात कर गुर्जर महापंचायत के मुद्दे पर चर्चा की। दो घंटे तक मंथन चला। दोनों अधिकारियों ने मिलकर संयुक्त प्लान तैयार किया। पुलिस रेलवे सुरक्षा बल ने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त जाप्ते की मांग की है।

हरहालात से निपटने की तैयारी

अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक प्रदीप रिणवा