पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल 18 से

ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल 18 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | जनसमस्याओंके त्वरित निस्तारण एवं दूरदराज के क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं का आंकलन कर निस्तारण करने के उद्देश्य से पंचायत समिति करौली की ग्राम पंचायत रघुवंशी में 18 दिसंबर को, टोडाभीम की ग्राम पंचायत सांकरवाड़ा में 24 दिसंबर एवं सपोटरा की ग्राम पंचायत सलेमपुर में 29 दिसंबर को रात्रि चौपाल होंगी। कलेक्टर डॉ.बी.एल.जाटावत ने बताया कि चौपाल में जिलास्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी संबंधित ग्राम में विभाग की योजनाओं की प्रगति आदि के साथ शाम 6 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित होंगे। वहां पहले कलेक्टर समीक्षा बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि चौपाल शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक लगेगी।