धरपकड़ अभियान में 58 बाइक जब्त
टोडाभीम| उपखंडमुख्यालय मांचडी मोड़ पर रविवार को पुलिस ने अवैध वाहनों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान शुरू किया। मांचडी मोड़ पर की गई नाकाबंदी में दस्तावेजों की जांच करने में कमी पाए जाने पर 58 मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने मांचडी मोड़ पर नाकाबंदी कर चालकों से वाहन के दस्तावेजों की जांच की जिसमें 58 बाइक सवारों के पास कागजात नहीं पाए जाने पर वाहनों को जब्त किया गया।