छह साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
टोडाभीम| बालघाटपुलिस ने शनिवार रात देवलेन मोड़ से मारपीट के मामले में छह वर्ष से फरार आरोपी अमरसिंह गुर्जर निवासी मूंडिया को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 2008 से फरार चल रहा अमरसिंह दो दिन पूर्व अपने गांव आया है और शनिवार शाम वह वापस जाने के लिए रात को देवलेन मोड़ पर पहंचेगा। रात 10 बजे जैसे ही अमरसिंह मोड़ पर पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे एक दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।