पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंडौन टोडाभीम सरपंचों की लॉटरी

हिंडौन-टोडाभीम सरपंचों की लॉटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी | पंचायतसमिति क्षेत्र हिंडौन और टोडाभीम ग्राम पंचायतों की सरपंच और वार्डपंचों की आरक्षण लॉटरी सोमवार को करौली के कलेक्ट्रेट परिसर के आईटी केंद्र में निकाली जाएगी। सोमवार सुबह 10 बजे पंचायत समिति, टोडाभीम और दोपहर 2 बजे पंचायत समिति हिंडौन की ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्डपंचों के नियमानुसार आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के एसडीएम आरक्षण की कार्रवाई कराएंगे। इस दौरान संबंधित विधायक भी मौजूद रहेंगे।