पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर पूरी हुई योजनाएं तो िवकास को िमलेगी गति

समय पर पूरी हुई योजनाएं तो िवकास को िमलेगी गति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर 13 दिसंबर (वर्षगांठ) को जश्न के रूप में मना रही है। करौली जिले को राज्य सरकार से मिली सौगातों से यहां विकास के द्वार खुलेंगे। स्वीकृत योजनांतर्गत कई निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं तो कई प्रक्रियाधीन हैं। निर्धारित समय में योजनाएं पूरी हुईं तो करौली के विकास को पंख लग सकेंगे। इससे आमजन को पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी।

राज्य सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में करौली की झोली में कई विकास कार्यों की सौगात दी है। हालांकि चंबल-पांचना-जगर बांध लिफ्ट परियोजना चंबल पुल सहित कई प्रमुख मांगें अभी बाकी हैं। जनकल्याणकारी अन्य योजनाओं में भी लोग अपेक्षित लाभांवित हुए हैं। राज्य सरकार ने जिले में पर्यटन विकास के लिए भी घोषणा की हुई है,हालांकि सर्वे के बाद क्रियान्विति कमजोर नजर रही है।

पेयजलके लिए प्रमुख प्लान

उपखंडहिंडौन शहर में व्याप्त पेयजल समस्या निराकरण के लिए राज्य सरकार ने बहुप्रतीक्षित पुनर्गठित जल योजनांतर्गत 5560.13 लाख रुपए की स्वीकृत किए। इसमें 32 नलकूप,पाइप लाईन,9 उच्च जलाशय, 3 स्वच्छ जलाशय 54 सिंगल फेज बोरिंग प्रस्तावित हैं। जिलेभर में शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए 409 हैंडपंप, 196 सिंगल फेज नलकूप, 21 थ्री फेस मोटर नलकूप, 10 स्थानों पर पेयजल योजनाएं चालू की गईं। 5200 हैंडपंप सुधार गए तथा पूर्व निर्मित 27 थ्री फेज नलकूप 104 सिंगल फेस नलकूपों पर विद्युत कनेक्शन कराकर चालू कराया गया। इसके अलावा कई गांवों में लाखों रुपए की लागत की ग्रामीण जल योजनाओं को मंजूरी देकर पेयजल उपलब्ध कराया गया। क्षेत्रीय जल योजना श्रीमहावीरजी की अनुमानित लागत 111.32 लाख तथा ढहरिया-जीरना के लिए 374.76 लाख के कार्यादेश जारी हो चुके हैं।

घाटीका चौड़ाईकरण

टोडाभीमसे आस्थाधाम मेंहदीपुर बालाजी वाले मार्ग में सकरी घाटी से आवागमन सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने घाटी चौड़ाई करण के लिए 74.86 लाख रुपए स्वीकृत किए। इसके अंतर्गत 125 मीटर लंबाई में घाटी का 4 मीटर से 7 मीटर चौड़ाई की गई है। इसके अलावा 1.0 किमी में डामरीकरण सुरक्षा दीवार का निर्माण भी जारी है। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट सर्किल से शिकारगंज तक भंवर विलास होकर जोड़ने वाले जर्जर मार्ग के लिए राज्य सरकार ने 2.80 किमी लंबाई के सड़क मार्ग के लिए सीसी सड़क