पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजलीनिगम कार्यालय में अभद्रता की शिकायत

बिजलीनिगम कार्यालय में अभद्रता की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार समाचार

बिजलीनिगम कार्यालय में अभद्रता की शिकायत

हिंडौन सिटी| बिजलीनिगम कार्यालय में अभद्रता के आरोप की गांव जहानाबाद की विधवा महिला दुर्गादेवी ने कलेक्टर को शिकायत की है। महिला दुर्गादेवी ने बताया कि वह जब बुधवार को सुबह 11 बजे बिजली संबंधित समस्या का समाधान करवाने और इस संबंध में जारी कलेक्टर के आदेशों को लेकर बिजली निगम के रीको स्थित एईएन कार्यालय पहुंची तो वहां उससे समस्या समाधान के बजाय अभद्रता की गई। महिला ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थानाप्रभारी को भी परिवाद दिया है। दूसरी ओर बिजली निगम के एईएन अरविंद गुप्ता ने बताया कि कृषि कनेक्शन को शिफ्ट करने की फाइल महिला दुर्गादेवी ने लगाई थी। इसका प्रस्ताव तैयार कराने के लिए जेईएन को पत्रावली भेजी गई है। महिला बेवजह दबाव बनाने के लिए झूठा आरोप लगा रही है। पूर्व में भी वह अिभयंताओं के खिलाफ ऐसे आरोप लगा चुकी है। पुलिस ने इस संबंध में कोई भी परिवाद नहीं मिलने की बात कही है।

पर्चाबयान पर 7 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज

नादौती| कैमरीग्राम पंचायत के ढंडकापुरा गांव में भैंस चरा रहे युवक की सात जनों ने लाठी दताड़ी से मारपीट कर घायल कर दिया। शिवहरी पुत्र रामभरोसी गुर्जर ने करौली हॉस्पीटल में पर्चा बयान देकर मामला दर्ज कराया है कि 22 सितंबर को शाम 2 बजे खेत में भैंस चरा रहा था। गांव ढंडकापुरा के उगेन्द्र, दिनेश, विलेन्द्र, देशराज, दातारसिंह, रामनिवास सभी जाति गुर्जर ने आकर लाठी एवं दताड़ी से मारपीट कर घायल कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शराबके पैसे मांगने पर सेल्समैन को पीटा

टोडाभीम| उपखंडके गांव महमदपुर में स्थित शराब की दुकान पर मंगलवार को शाम साढे 7 बजे बीयर लेने पहुंचे कुछ लोगों ने सेल्समेन महेन्द्रसिंह द्वारा पैसा मांगने पर मारपीट की और गल्ले में रखे 15 हजार पांच सौ रूपए निकालकर ले गए। इस संबंध में सेल्समेन ने बालघाट थाने में मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की ओर से राजेश गुर्जर िनवासी जगदीशपुरा ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। इस झगडे में सेल्समेन महेन्द्र गुर्जर, राजेश गुर्जर सहित कई लोगों के चोटें आई हैं जिन्हे बालघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवकसे मारपीट कर नकदी छीनी

सपोटरा| ग्रामपंचायत ईनायती क