पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक के थैले में मिले नकबजनी के औजार

युवक के थैले में मिले नकबजनी के औजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडमुख्यालय पाडला रोड स्थित श्री बालाजी फोटो स्टूडियो से दिन दहाड़े कैमरा फ्लेश उडाने वाले युवक के थेले में पुलिस को दो लोहे के नकबजनी के औजार भी मिले हैं। पुलिस ने युवक शेखर पुत्र रूपसिंह निवासी मैनापुरा को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से इसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में दुकानदार राजेन्द्र मीणा ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

मंगलवार को शाम 6 बजे पाड़ला रोड पर स्थित श्री बालाजी फोटो स्टूडियो में प्रवेश कर कैमरा फ्लैश चुरा लिया था। इस दौरान दुकानदार से कुछ दूर चाय की दुकान पर बैठे दुकानदार राजेन्द्र मीणा ने अपनी दुकान में इस युवक को घुसता देखकर वह वहां पहुंचा तो दूकान से कैमरा फ्लैश गायब मिला।

स्थानीय लोगो की मदद से दुकानदार ने इस युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस युवक के थैले से कैमरा फ्लैश तो बरामद किया ही था इसके अलावा उसके थैले में दो लोहे के नकबजनी के आैजार मिले जिन्हे पुलिस ने जब्त किया है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक शेखर पुत्र रूपसिंह मीणा निवासी मैनापुरा थाना भुसावर को बुधवार न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

टोडाभीम. पाडलारोड से गिरफ्तार युवक के थैले से फोटो ग्राफर की दुकान से चुराया कैमरा फ्लैश के अलावा पुलिस ने नकबजनी के दो लौह औजार भी बरामद किए।