पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांवलिया धाम की पदयात्रा

सांवलिया धाम की पदयात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांवलिया धाम की पदयात्रा

टोडाभीम| आस्थाधाममेहंदीपुर बालाजी से गुरूवार को सुबह श्रीराम सेवा हनुमान मित्र मंडल के तत्वाधान में श्री सांवलिया धाम के लिए प्रथम पदयात्रा रवाना होगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को सुबह 9 बजे शिव मंदिर पाठशाला से रवाना होगी। इस पदयात्रा के समापन पर विशाल भंडारे के साथ ही भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

रामलीलामहोत्सव: गुप्तेश्वररामलीला एवं दशहरा कमेटी, हिंडौन की ओर से गुरुवार से रामलीला मैदान पर भव्य रामलीला महोत्सव शुरु होगा। व्यवस्थापक लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि रामलीला महोत्सव का उदघाटन रात 8 बजे नगर परिषद की सभापति गायत्रीदेवी कोली करेंगी। पहले दिन नारद मोह, विष्णु मोहिनी, स्वयंवर, रावण, कुंभकरण, विभीषण जन्म और वरदान प्राप्त करने की रामलीलाएं होंगी।

जयपुरके पदयात्रियों का मंगल प्रवेश

श्रीमहावीरजी| जयपुरके पदयात्रियों का गुरुवार को कस्बे के मुख्य मंदिर में मंगल प्रवेश होगा। पदयात्रियों की बैंडबाजों के साथ अगुवानी की जाएगी। सभी जयपुर के पदयात्री सुबह 9 बजे कस्बे में आकर भगवान महावीर के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। गुरुवार की रात को सामूहिक आरती एवं भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।