वोटर लिस्ट में 15 से संशोधन
उपखंडमुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में बुधवार को ब्लाक लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जगदीश प्रसाद ने उपस्थित बीएलओ को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने कर्तव्यों की पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने की नसीहत दी।
बैठक में बीएलओ की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 अक्टूबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने तथा दुरूस्त किए जाने का अभियान शुरू होगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी हों। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने से पूर्व व्यक्ति से लिए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें किसी भी प्रकार कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने अप्रवासी भारतीय सर्विस वोटर का नाम मतदाता सूची में तो जोड़ा जा सकता है लेकिन इनके कार्ड जारी नहीं होने की जानकारी बीएलओ को दी। बैठक में उपस्थित बीएलओ को निर्वाचन विभाग से जुडे अधिकारी रघुवीर गुप्ता अब्दुल बफा ने भी विभिन्न जानकारियां दी।
मतदातासूची पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया
करौली| यहांपंचायत समिति सभागार में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र करौली के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। कार्यवाहक तहसीलदार प्रदीप जैन ने सूची पुनरीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 22 सितंबर को भरतपुर में एसडीएम तहसीलदार प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। 1 जनवरी 2015 के लिए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब तक विस क्षेत्र करौली के करीब 100 बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
सतर्कतासमिति की बैठक में बारह प्रकरणों पर चर्चा
टोडाभीम| उपखंडमुख्यालय स्थित आईटी केन्द्र पर बुधवार को उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक एसडीओ राधेश्याम डेलू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बारह प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छह प्रकरणों के संबंध में रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भिजवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आए, जिसमें अजीजपुर सांकरवाड़ा, मूंडिया, मेहंदीपुर बालाजी में स्थित सरकारी भूमि अतिक्रमण तथा कमालपुरा के सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। छह प्रकरण मौजूद विभागाधिकारिय