लूट के दो आरोपी जेल से गिरफ्तार
टोडाभीम| उपखंडके समीप आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी से तीन दिन पूर्व जीप को लूट के ले जा रहे दो आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने बुधवार दौसा जेल से गिरफ्तार किया है। इन बदमाशें को महवा पुलिस ने रविवार को नया गांव मोड़ पर हथियारों से सहित गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की जीप बरामद की थी। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया कि जीप लूट के मामले में चालक प्रकाश शर्मा निवासी बीजलवाडा ने थाने में मामला दर्ज कराया था। मेहंदीपुर बालाजी बाइपास से तीन बदमाश जीप चालक को महवा के लिए जीप बुक कराकर ले गए थे और चालक के साथ रास्ते में मारपीट कर गाड़ी मालिक से पैसा मंगाने के लिए टेलीफोन कराया गया था। इस जीप लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की और महवा थाना क्षेत्र के नयागांव मोड पर दो मदमाश राजू जाेगी कमलेश जोगी निवासी भैंसीना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। महवा पुलिस ने इनके कब्जे से एक 12 बोर बंदूक, तीन खाली एक जिंदा कारतूस के साथ ही लूट कर ले जाई जा रही जीप को बरामद किया था। इस संबंध में जीप चालक ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को दौसा जेल से गिरफ्तार किया है।