आंगनबाड़ी वर्करों की कार्यशाला आज
टोडाभीम | उपखंडमुख्यालय के भीम पैलेस में सोमवार को डी-वार्मिंग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगिनी की एक दिवसीय कार्यशाला होगी। परियोजना अधिकारी जितेंद्र जिंदल ने बताया कि कार्यशाला में ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेश वर्मा आंगनबाड़ी वर्करों को डी-वार्मिंग की दवा पिलाने के लिए आयोजित अभियान के संबंध में आवश्यक जानकारियां देंगे।