पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की मिथलेश गुर्जर निर्विरोध उपजिला प्रमुख

कांग्रेस की मिथलेश गुर्जर निर्विरोध उपजिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | जिला परिषद के उप जिला प्रमुख सहित जिले की 6 पंचायत समितियों में से 5 पंस में उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। हालांकि करौली पंस में भाजपा का उपप्रधान ही काबिज हो पाया है। पंस टोडाभीम, सपोटरा, हिंडौन में निर्विरोध उपप्रधान बने, जबकि नादौती, मंडरायल करौली में चुनाव कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार रविवार को उप जिला प्रमुख चुनाव में एकमात्र कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश गुर्जर ने ही नामांकन भरा। इससे गुर्जर को जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया, जबकि भाजपा ने जिला प्रमुख पद के चुनाव में शिकस्त खाने से उप प्रधान पद के लिए कोई प्रत्याशी ही नहीं बनाया। इससे कांग्रेस की मिथलेश गुर्जर निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गईं।

विधायकों की एक जुटता से मिली जीत

पंचायतीराज चुनाव में जिले में कांग्रेस को अप्रत्याशित जीत मिलने पर कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक महेंद्र रलावता ने उप जिला प्रमुख चुनाव के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस की जीत का श्रेय सपोटरा विधायक रमेशचंद मीना, करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, टोडाभीम के घनश्याम मेहर हिंडौन के पूर्व विधायक भरोसीलाल जाटव की एकजुटता तथा कार्यकर्ताओं की निष्ठा मेहनत का परिणाम बताया।

मिथलेश गुर्जर।