पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइटेंशन लाइन से बालिका की मौत

हाइटेंशन लाइन से बालिका की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम। उपखंड मुख्यालय के बालकापुरा में मकान की छत पर अध्ययन कर रही दो चचेरी बहनें हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गईं। दोनों बालिकाओं को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन लाली उर्फ मधु ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। दूसरी बालिका पिंकी उर्फ प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बालकापुरा निवासी 10वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिका लाली उर्फ मधु 12वीं कक्षा की छात्रा उसकी चचेरी बहन पिंकी उर्फ प्रियंका दोपहर 2 बजे मकान की छत पर पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान मधु का हाथ छत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। छोटी बहन को बिजली के तार से चिपका देख प्रियंका ने उसे बचाने का प्रयास किया।
इससे वह भी गंभीर रूप से झुलस कर छत से नीचे गिरी। परिजन छत पर जाकर मधु को हाइटेंशन लाइन से दूर कर दोनों बालिकाओं को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व लाली उर्फ मधु पुत्री भूर सिंह ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसी पिंकी उर्फ प्रियंका पुत्री रामसिंह मीना को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।