पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंडौन टोडाभीम सपोटरा में उपप्रधान निर्विरोध

हिंडौन-टोडाभीम-सपोटरा में उपप्रधान निर्विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| पंचायत समिति करौली के उपप्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता शर्मा निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी खुशीराम मीणा को 16 मताें के अंतर से हराया है। पंस के वार्ड 25 में से 18 सदस्यों ने उपप्रधान के लिए मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी हेमलता शर्मा को 17 और निर्दलीय खुशीराम को मात्र एक वोट मिला।
इस पर रिटर्निंग अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने हेमलता शर्मा को 16 मतों से विजयी घोषित कर दिया। साथ ही पद गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए निर्वाचन पत्र भी सौंपा। बीडीओ बी.आर.जाट ने नवनिर्वाचित उप प्रधान का स्वागत किया।

रिटर्निंग अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि रविवार को पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव के लिए मतदान हुआ। उपप्रधान के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में वार्ड 11 की सदस्य हेमलता शर्मा ने तथा वार्ड 10 के सदस्य खुशीराम ने बतौर निर्दलीय पर्चा भरा। संवीक्षा में दोनों के नामांकन सही मिले।
दोपहर 1 बजे तक एक भी नाम वापसी नहीं होने से मतदान कराया गया। अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसमें पंस के कुल वार्ड 25 में से 18 सदस्यों ने भाग लिया। भाजपा प्रत्याशी हेमलता शर्मा को 17 मत और निर्दलीय खुशीराम मीना को 1 मत मिला। चुनाव में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी विशनाराम विश्नोई के नेतृत्व में कोतवाली थानाप्रभारी सहित भारी पुलिस तैनात रही।

गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होने के बावजूद उपप्रधान के लिए मतदान कराना पड़ा। दरअसल भाजपा से बागी होकर वार्ड 10 के सदस्य खुशीराम ने उपप्रधान के लिए नामांकन भर दिया। बागी खुशीराम को नामांकन वापसी के समय तक भाजपाई मनाने में सफल नहीं हो पाए और मतदान कराना पड़ा। हालांकि निर्दलीय खुशीराम ने स्वयं का वोट नहीं डाला, फिर भी उन्हें एक वोट मिला। हेमलता के उपप्रधान बनने के बाद भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष दयानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शर्मा के परिजनों ने स्वागत किया।

सपोटरा| पंचायतसमिति के उपप्रधान पद पर कांग्रेस के बबलू कुमार मीणा निर्विरोध उपप्रधान बने।

टोडाभीम| कांग्रेसप्रत्याशी के रूप में कुंजबिहारी मीना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नादौती| कांग्रेससे रजिया बानो ने बाजी मारी।

हिंडौन में कांग्रेस का परचम

हिंडौन सिटी | पंचायतसमिति, हिंडौन के उपप्रधान पद पर रविवार को मनकाबाई मीना निर्विरोध चुनी गई। कांग्रेस से एकमात्र मनकाबाई ने नामांकन प्रस्तुत किया। एसडीएम नेकराम नागर ने मनकाबाई मीना को शपथ दिलाने के साथ निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया।
मनकाबाई के उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन और इससे पहले प्रधान पद पर कांग्रेस की डॉ. वंदना बेनीवाल की जीत में निवर्तमान प्रधान कृपाल मीना की अहम भूमिका रही। पंचायत समिति के वार्ड 29 से कांग्रेस टिकट पर सदस्य निर्वाचित हुई मनकाबाई पालनपुर गांव की निवासी हैं।
निवर्तमान प्रधान कृपाल मीना के साथ वे उपप्रधान पद का पर्चा प्रस्तुत करने पहुंचीं। सुबह 11 बजे तक एकमात्र कांग्रेस की मनकाबाई का नामांकन मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित कर दिया।

(संबंधितखबरें पेज 14 पर भी)

करौली. उपप्रधान हेमलता शर्मा को शपथ दिलाते आरओ।

पंस उपप्रधान चुनाव में मतदान शुरू समय दोपहर 3 बजे जैसे ही चार महिला सदस्य नवनिर्वाचित प्रधान इंदुदेवी जाटव के साथ मतदान करने पहुंची तो उन्हें मुख्य द्वार पर ही पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने इन सदस्यों को वोट डालने के लिए पहचान कार्ड नहीं होने पर रोका।
घर से पहचान कार्ड मंगवाने के लिए करीब 20 मिनट तक सदस्यों को कोर्ट कैंपस में इंतजार करना पड़ा। कई सदस्यों का पहचान कार्ड नहीं आया तो नवनिर्वाचित प्रधान इंदुदेवी भाजपा के जिला महामंत्री जयेंद्र सिंह जादौन ने मतदान स्थल में प्रवेश की मंजूरी के लिए आरओ से मांग की। इस पर आरओ ने एक से पहचान कराने की बात कहकर प्रवेश दिया।

पंस करौली की नवनिर्वाचित उपप्रधान गांव कल्याणी निवासी हेमलता शर्मा भले ही वार्ड 11 से सदस्य का चुनाव निर्विरोध जीत गईं, मगर उपप्रधान का पद मतदान के बाद मिल पाया। एक दिन पहले प्रधान पद का चुनाव भाजपा प्रत्याशी इंदुदेवी जाटव ने निर्विरोध जीता।
उन्होंने कहा कि प्रधान के साथ मिलकर योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन और जरूरतमंद ग्रामीणों को लाभान्वित कराना है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ गांवों में मूलभूत सुविधाओं के लिए विकास कार्य और समस्याओं का समाधान कराने की प्राथमिकता रहेगी।

रजिया बानो (कांग्रेस)

वोट: 9 अंतर : 1

कंवरसिंह(बीजेपी)

(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 8

हेमलता शर्मा (बीजेपी)

वोट: 17 अंतर : 16

खुशीराम(निर्दलीय)

(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 1

लाखनसिंह (कांग्रेस)

वोट: 9 अंतर : 1

रेखादेवी(बीजेपी)

(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 8

मनका बाई

(कांग्रेस)

(िनर्विरोध)

बबलू मीणा

(कांग्रेस)

(निर्विरोध)

कुंजबिहारी मीणा

(कांग्रेस)

(निर्विरोध)