पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदमपुरा में रंजिश को लेकर दो पक्ष भिडे़

पदमपुरा में रंजिश को लेकर दो पक्ष भिडे़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली। गांव पदमपुरा में दो पक्षों के बीच चली रही पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को शाम दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। आपसी गाली गलौच के बाद बढ़े विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-भाटा चले जिसमें कई लोगों के चोट आई हैं।
दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी उपचार के दौरान हालत बिगड़ने चिकित्सकों ने रात 11 बजे जयपुर रेफर किया है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया।

गांव पदमपुरा में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश चली रही है और इसी रंजिश को लेकर शनिवार को शाम 7:30 बजे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे उठाकर ले जाने के बाद मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच आपसी गाली-गलौच के बाद जमकर लाठी-भाटा जंग हुई जिसमें कई लोगों के चोट आई हैं।
गंभीर रूप से घायल दो जने छोटेलाल तथा प्रकाशचंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 11 बजे घायलों की स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में रविवार को दोनो पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया गांव पदमपुरा निवासी प्रकाश मीणा ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि युवक मनोज को कुछ लोग उठाकर बेरोज ले गए और उसके बाद हेतराम, मलखान, तेजराम, लखन, कमल, शिवचरण हरिमन निवासी पदमपुरा तथा रामखिलाडी मीणा निवासी गज्जूपुरा ने उनके घर पर आकर मारपीट की। दूसरे पक्ष की ओर से लखन मीणा ने मामला दर्ज कराया है।
लखन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह रात साढ़े 7 बजे अपने घर में टीवी देख रहा था कि गांव के ही धंजी, बाबू, छोटू, भोला, प्रकाश तथा दीपो उसके घर पत्थरों से हमला कर दिया।