पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपोटरा में बबलू मीणा उपप्रधान िनर्वाचित

सपोटरा में बबलू मीणा उपप्रधान िनर्वाचित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम। पंचायत समिति के उपप्रधान पद पर कांग्रेस के बबलू कुमार मीणा निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के बबलू कुमार मीणा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया था।
किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण कांग्रेस के बबलू मीणा को निर्विरोध उपप्रधान घोषित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इधर, कांग्रेस का पंचायत समिति में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जश्न का माहौल नजर आया है।

भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी

पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस के रामलाल गुरुजी के काबिज होने पर भाजपा में हताशा और मायूसी छा गई। रविवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में राज्य की सत्ताधारी भाजपा के किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

नादौती में समीकरण बदले

नादौती| पंचायतसमिति में प्रधान चुनाव के एक दिन बाद ही राजनीतिक परिस्थिति बदल गई। 8 फरवरी को हुए उपप्रधान के चुनाव में कांग्रेस की रजिया बानो निर्वाचित हुई है। चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। पंचायत समिति के सभी 17 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। गौरतलब है कि 7 फरवरी को हुए प्रधान के चुनाव में भाजपा के धनुचंद सांवरिया निर्वाचित हुए थे।
पंचायत समिति के उपप्रधान के चुनाव में कांग्रेस से रजिया बानो ने नामांकन भरा। कंवरसिंह ने भाजपा निर्दलीय से दो नाम पर्चे भरे। दोनों के नाम निर्देशन पत्र जांच में वैध मिले। अपराह्न 3 बजे मतदान शुरू हुआ।
पंचायत समिति के सभी 17 सदस्यों के मतदान के तुरंत बाद मतगणना की गई। कांग्रेस की रजिया बानो को 9 तथा भाजपा के कंवरसिंह को 8 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी भगवतसिंह देवल ने कांग्रेस की रजिया बानो को उपप्रधान चुनाव में विजयी घोषित की तथा पद की शपथ ग्रहण करवाई।

टोडाभीम में एक ही नामांकन

टोडाभीम | उपप्रधानी केलिए रविवार को पंचायत समिति सभागार में मतदान होना था, लेकिन इस पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र कांग्रेस की आेर से कुंजबिहारी मीना द्वारा भरे जाने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने नवनिर्वाचित उपप्रधान को शपथ दिलाई।
10 बजे से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई और साढ़े 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कुंजबिहारी मीना ने नामांकन दाखिल कराया। नामांकन भरने के अंतिम समय 11 बजे तक दूसरा नामांकन नहीं आने पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें दोपहर 1 बजे निर्वाचित कर दिया।

नादाती. नादौती पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी की रजिया बानो शपथ लेते हुए।
करौली. पंचायत समिति करौली की निर्वाचित उप प्रधान हेमलता शर्मा शपथ लेते हुए।