जमीन विवाद में मारपीट
जमीन विवाद में मारपीट
टोडाभीम| जमीनके विवाद को लेकर गांव डौरावली निवासी रामखिलाड़ी मीणा ने वहीं के कुछ लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तगासे के माध्यम से थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी ने बताया कि रामखिलाड़ी ने इस्तगासे के माध्यम से पुलिस को बताया कि खेत की डौल के विवाद को लेकर वहीं के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गांव के ही हरकेश, सुगरसिंह, प्रेमसिंह, निरी, नीलम तथा मिश्रा ने गांव से सामान लेकर लौटते समय घर के बाहर घेर लिया। वह इन लोगों से बचने के लिए अपने घर में घुस गया, लेकिन इन सभी लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की।