पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल जीवन का अहम हिस्सा

खेल जीवन का अहम हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडमुख्यालय बालकापुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को 59वीं प्राथमिक स्तरीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रंगा-रंगा कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष रूपसिंह मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद मीणा, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य राजंती मीणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में उपस्थित प्रतियोगी छात्र-छात्राओं, आयोजकों उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से आपसी प्रेम भाई चारे की भावना के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेल जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद मीणा ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।

पूर्व पालिका अध्यक्ष रूपसिंह मीणा, शारीरिक शिक्षक भागीरथ सिंह, हुकमसिंह तथा सत्यनारायण आचार्य ने प्रतियोगिता का झंडा चढ़ा कर प्रतियोगिता का आगाज किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति एवं लोक गीतों पर सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता के आयोजकों ने प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शिरकत करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह को एबीबीईओ कैलाशचंद, शिक्षक संघ के जिला मंत्री गोविन्द, ब्लाक अध्यक्ष सूरजलाल, हरीसिंह पाडला, दीनदयाल धाकड़, पार्षद मिश्रीलाल, धर्मसिंह, चेतराम, श्रीराम मीणा, रोहित सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा अधिकारियों ने संबोधित किया।

बीसटीमें ले रही हैं भाग

जिलास्तरीय क्रिड़ा प्रतियोगिता के संयोजक धर्मसिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता खो खो, कबड्‌डी, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 टीमों के 150 से अधिक प्रतियोगी छात्र-छात्राएं भाग लेगें। प्रतियोगिता के लिए स्कूल में खेल मैदान की पर्याप्त व्यवस्था नही होने के कारण विद्यालय के पीछे खेतों में बालकों की प्रतियोगिता कराई जाएगी।

टोडाभीम. जिलास्तरीय प्रतियोगिता का झंड़ा चढ़ाते पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं शिक्षाधिकारी।