महिलाओं ने िनकाली रास्तों में झाड़ू
उपखंडकी ग्राम पंचायत खेडला में सोमवार को दूसरे दिन निर्मल भारत मिशन के तहत चल रहे राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिकेश मीणा और सरपंच छोटी देवी मीणा के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने गली मोहल्लों की साफ-सफाई कर पंचायत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।
सरपंच छोटी देवी मीणा ने खेडला नीमोदा गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को साफ-सफाई का महत्व बताकर 170 झाडू वितरण कर महिलाओं को आगे आने को कहा। दूसरी ओर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिकेश मीणा ने गंदगी के दुष्परिणाम के साथ स्वच्छता स्वच्छ वातावरण के माहौल के लाभ गिनाऐं।
छात्रोंने श्रमदान किया
करौली|राजकीय पीजीकॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के छात्रों ने स्वच्छता सप्ताह के तहत श्रमदान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रहलाद मीना ने बताया कि भारत सरकार के स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवक सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी रामलखन मीणा ने सफाई के महत्व एवं गंदगी से होने वाली मौसमी बीमारियों के बारे में बताया।
निबंधसे दिया संदेश
संपूर्णस्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी राउमावि मंर स्वच्छता का संदेश जागरूकता के लिए प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 27 स्कूलों के 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता प्रभारी पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि जिप सीईओ निष्काम दिवाकर के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने स्वच्छता के लिए चित्र उकेरे, वहीं 45 प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने निबंध के माध्यम से अपना हुनर दिखाया और स्वच्छता का जीवन में महत्व प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई तथा इसी विषय पर ही चित्रकला प्रतियोगिता हुई। एक घंटे की यह प्रतियोगिता सोमवार को प्रात: 11.30 से 12.30 बजे प्रधानाचार्य रामकेश मीणा के सानिध्य में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने पर विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
रेलवेस्टेशन की सफाई हुई
हिंडौन सिटी|रेलवे कीओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को रेलवे स्टेशन के आसपास की नालियों की सफाई कराई गई। मंगलवार को सभी रेलकर्मियों की ओर से श्रमदान किया जाएगा। स्ट