पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ाव कटारा अजीज में, चौकसी हिंडौन में

पड़ाव कटारा अजीज में, चौकसी हिंडौन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी. मंडीयार्ड में सुस्ताते पुलिसकर्मी।

हिंडौन सिटी. मंडीयार्ड परिसर में भोजन करते आरएसी के जवान।

कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

टोडाभीमके कटाराअजीज में चल रहे गुर्जरों के महापड़ाव को देखते हुए हिंडौन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आरक्षण आंदोलन को देखते हुए आरएसी, एसटीएफ के जवानों ने हिंडौन में डेरा डाला हुआ है। पुलिस के जवानों को शहर के कई स्थानों पर ठहराया गया है। सोमवार को पुलिस के जवान ठहराव स्थलों पर सुस्ताते नजर आए। दूसरी ओर हिंडौन और श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं।

टोडाभीम के कटाराअजीज में रविवार को गुर्जरों की महापंचायत हुई। इसमें आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने एक रात और एक दिन के कटाराअजीज में ही महापड़ाव डालने का एलान कर दिया। आरक्षण आंदोलन को देखते हुए दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस-प्रशासन के अिधकारी पूरी तरह चौकस रहे। बाहर से आए पुलिस के जवानों को शहर की पत्थर वालों की धर्मशाला, मंडी यार्ड परिसर, फाजिलाबाद के राजकीय सीनियर स्कूल, निर्मल सीनियर स्कूल सहित कई अन्य स्थानों पर ठहराया हुआ है। सोमवार को पुलिस के जवान इन ठहराव स्थलों पर सुस्ताते हुए नजर आए। ठहराव स्थलों पर मैस में ही पुलिसकर्मियों ने खाना खाया। महापड़ाव के बाद बैसला के रुख के प्रति शहरवासी आशंकित रहे।

चाय की दुकानों, होटलों एवं अन्य स्थानों पर लोग महापड़ाव की चर्चाओं में मशगूल रहे। इसके अलावा लोग मोबाइलों के माध्यम से अपने परिचितों से कर्नल बैसला की से आंदोलन करने के निर्णय की जानकारी पूछते रहे। संभावित आरक्षण आंदोलन को देखते हुए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की कम संख्या नजर आई। इसके अलावा कलेक्टर जाटावत, पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, आरएएस अिधकारी गुंजन सोनी, लक्क्ष्मण सिंह शेखावत, भरतपुर के अितरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास हिंडौन मंे रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

फाटकोंपर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गुर्जरोंके महापड़ाव को देखते हुए रेलवे के अिधकारी भी पूरी तरह सजग हो गए हैं। रेलवे ट्रेक की सुरक्षा के लिए रेलवे द्वारा आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगाए गए हैं। हिंडौन के महवा रोड स्थित रेलफाटक, मंडावरा, बाजना फाटक, हिंडौन श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी के जवान तैनात