43 टीमों के 245 खिलाड़ी दिखाएंगे दम-खम
भजेडा के उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन
टोडाभीम|गांवभजेडाके ग्रामीण उपभोक्ताओं को राशन सामग्री के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिससे अधिकाश: उपभोक्ताओं को राशन सामग्री नही मिल पा रही है। ग्रामीणों मुख्यमंत्री कलेक्टर को फैक्स भेज कर आरोप लगाया कि पूर्व में ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा सामग्री वितरण किया जाता था लेकिन विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा अपनी मनमर्जी से समिति को सस्पेंड कर वितरण व्यवस्था गांव से तीन किलोमीटर दूर कर दी गई जिससे ग्रामीणों को समय पर राशन सामग्री वितरण नही हो पा रही है। ग्रामीण रमेश, बिजेन्द्र, भगवान सहाय ने बताया कि भजेडा ग्राम पंचायत मुख्यालय होने के उपरांत भी यहां के ग्रामीणों को विगत कई महिनो से गांव से तीन किलोमीटर दूर से राशन सामग्री लाने की मजबूरी है जिससे अधिकाश: ग्रामीण राशन की सामग्री ही नही ला पाते। स्थानीय ग्रामीणों को कहना है कि नो माह पूर्व भजेडा के वार्ड नं. 1 से 5 तक के ग्रामीणों को ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया जाता था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने समिति को सस्पेंड कर दिया गया।