चाबी गुम, तीन घंटे बंद रहा स्कूल
कस्बेके समीप संचालित चक गाजीपुर में स्कूल की चाबी छात्र से गुम होने के कारण तीन घंटे बाद ताला खुल सका।
ग्रामीणों की सूचना को लेकर पंहुचे सरपंच बृजमोहन कोली ने बीओ टोडाभीम को सूचना दी। संचालित पी एस िवद्यालय में तीन अध्यापक हैं, लेकिन दोनों अध्यापकों के अचानक अवकाश पर चले जाने के कारण अकेली महिला टीचर ही स्कूल पहंुची थी। उसके पास स्कूल भवन की चाबी नहीं होने के कारण ताला नहीं खुल सका। इस का पता जैसे ही ग्रामीणों को लगा तो दर्जनों ग्रामीण मौके पर गए।
अध्यापकों से बातचीत के दौरान पता लगा कि चाबी किसी छात्र के पास गुम हो गई है। इससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। चाबी के कारण तीन घंटे तक टीचर को बरामदे में छात्रों को लेकर बैठाना पडा। तीन घंटे बाद आई चाबी के बाद ही स्कूल के कक्षों का ताला खुला।
भामाशाहशिविर आज
करीरीबीडीओ विक्रमसिंह गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9, 10 तथा 11 वार्ड में रहने वाले ग्रामीणों के भामाशाह कार्ड सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक बनाए जाएंगे।