पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर कब्जा, दो गांवों में तनाव

जमीन पर कब्जा, दो गांवों में तनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवायचक जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को टोडाभीम क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों के दो गांवों के बीच तनाव व्याप्त हो गया। दोनों गांवों के लोग विवाद के चलते आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर बालघाट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गांवों के लोगों को शांत कर दूर किया। फिलहाल पुलिस मामले पर निगरानी रखे हुए है।

ग्राम पंचायत तिघरिया के गांव मोड़ानकापुरा और ग्राम पंचायत सिघनिया के गांव भादौली के मध्य नदी की ढाह पर करीब 7 बीघा सिवायचक भूमि है। इस भूमि पर दोनों गांवों के लोगों का कब्जा है। पूर्व में विवाद के कारण टोडाभीम के एसडीएम ने इस भूमि को कब्जे में ले लिया था।

इसके अलावा इस भूमि पर एक गांव के लोगों के लगे नलकूप को भी कब्जेराज में ले लिया गया था। तभी से दोनों गांवों के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को भादौली गांव के लोगों के कुछ मवेशी मोड़ानकापुरा की ओर चरने के लिए गए। इसके अलावा मोड़ानकापुरा निवासी बालक वीकेश गुर्जर भैंस चराने के लिए भादौली की ओर चला गया। इसी दौरान बालक के अपहरण की आशंका और बालक को लेने गए उसके भाई को हथियारों का खौफ दिखाने की अपुष्ट सूचना से दोनों गांवों के लोग आमने-सामने हो गए। इसकी सूचना बालघाट थाने के एसएचओ ओपी यादव को मिली तो वे एएसआई केदारनाथ के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को लेकर आमने-सामने हो रहे लोगों को समझाइश कर दूर किया। थानाप्रभारी ओपी यादव ने बताया कि मोड़ानकापुरा और भादौली गांव के लोगों को आपसी समझाइश की गई है। दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। इसे समझाइश कर शांत किया गया है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस गश्त बढ़ाएं

हिंडौनसिटी| विश्वहिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने नवरात्रों, दशहरा एवं दीपावली के त्यौहारों को देखते हुए कानून एवं स़ुरक्षा व्यवस्था के उत्सव स्थलों पर पुलिस गश्त लगाए जाने की मांग की है।

सह जिला संयोजक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि डीएसपी को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया कि शारदीय नवरात्रा में घटस्थापना के साथ शहर में दुर्गापूजा महोत्सव समितियों की ओर से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम शुरु होगा। जहां प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों का दर्शनार्थ जाना बना रहेगा। धार्मिक स्थल नक्कस की देवी मंदिर, हरदेवजी मंदिर, टीकाकुंड हनुमान मंदिर में भी नवरात्राओं में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहेगी। चौबेपाड़ा,