पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाॅर्ट सर्किट से 5 घरों में आग

शाॅर्ट सर्किट से 5 घरों में आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन ग्रामीण| गांवबेरखेड़ा में शनिवार की रात शाॅर्ट सर्किट से पांच घरों में आग लग गई। इसमें हजारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

दमकल के जियाउद्दीन सचिन शर्मा ने बताया कि गांव बेरखेड़ा में शनिवार रात 8 बजे बिजली के शाॅर्ट सर्किट से पांच घरों में आग लगने की सूचना िमलने पर वे पहुंचे तो पांच घरों से आग की लपटें उठ रही थीं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से बेरखेड़ा के रतन जाटव पुत्र रामधन जाटव के बिजली शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से पंखा, कूलर, 20 बोरी गेहूं, घरेलू सामान, चारपाई, बच्चों के कीमती कपड़े, रूपचंद पुत्र लहसनिया के छप्परपोश में रखे चारा, तीन बोरी गेहूं, कपड़े, चारपाई, बर्तन आदि जल गए। इसी तरह बलराम पुत्र गिलहारी के छप्परपोश में लगी आग से पांच गहपाटोरपोश टूटकर बिखर गई। आग में घरेलू सामान, चारा, बीमा के कागजात, चारपाई, अनाज आदि जल गए। मलुवाराम पुत्र मूलचंद के छप्परपोश में आग लगने से 20 मीटर केबल, चारा, बर्तन तथा शुकलाल पुत्र मूलचंद के छप्परपोश में आग लगने से चार बोरी गेहूं, चार बोरी बाजरा आदि घरेलू सामान जल गया। दमकलकर्मी जियाउद्दीन, अब्दुल रहमान, इकबाल, सचिन शर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे में आग पर काबू पाया। रविवार को हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और नुकसान की रिपोर्ट तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन को सौंपी है।

सात उत्पाती पकड़े

टोडाभीम|पुलिसने शनिवार रात शराब के नशे उत्पात मचा रहे सात जनों गिरफ्तार किया, जिन्हें पुलिस ने रात को ही जमानत पर रिहा कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार को रात साढ़े आठ बजे शराब पीकर उत्पात मचा रहे ओमप्रकाश, छोटेलाल, खुशीराम, राजेन्द्र, दीपराम, चन्द्रभान निवासी टोडाभीम लक्ष्मण गुर्जर निवासी तेसगांव थाना नादौती को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों को पुलिस ने देर रात जमानत पर रिहा कर दिया।

चोरीकी बाइक के साथ गिरफ्तार

हिंडौनग्रामीण| कोबराटीम ने चोरी की बाइक के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। सदरथाने के एएसआई त्रिलोक शर्मा ने बताया कि कोबरा टीम के प्रभारी भंवर सिंह कदर्म ने शनिवार की सायं तिघरिया मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर जगदीशपुरा के जीवन सिंह पु