पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली में 51 पेंशनर्स का सम्मान

करौली में 51 पेंशनर्स का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरस्कारमिलने से नई ऊर्जा का संचार होता है। पेंशनर्स अपने अनुभवों का समाज सुधार विकास में योगदान दें, ताकि युवा पीढ़ी को बेहतर करने की प्रेरणा मिल सके। यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र मोहन शर्मा ने रविवार को यहां विनायक रिसोर्ट में जंबो क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के सहयोग से आयोजित जिला पेंशनर समाज के अधिवेशन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर्स से संबोधन में कही। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक योगेश यादव विशिष्ट अतिथि रहे तथा अध्यक्षता शहर के प्रमुख समाजसेवी अजय सिंह ने की। समारोह में प्रगति विवरणिका का विमोचन और 51 पेंशनर्स का सम्मान भी हुआ।

मुख्य अतिथि डीजे शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स, समाज की सेवा भौतिक रूप से नहीं, वैचारिक सामाजिक तौर पर भी करें। सरकारी सेवा जीवन के अनुभवों से पेंशनर्स युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें, ताकि युवा अधिकाधिक प्रेरित हो सकें। उन्होंने जीवन को चंद चार दिनों वाला बताते हुए कुछ अलग करने का सबसे आह्वान भी किया। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने कहा कि समाज में वयोवृद्ध पेंशनर्स का सम्मान बेहद जरूरी है। बुजुर्गों के अनुभवों से ही युवाओं को जीवन में प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठ जनों को सेवा के दौरान प्राथमिकता पुलिस की प्रथम प्राथमिकताओं में पहले से ही शुमार है। फिर भी पुलिस की मदद किसी भी वक्त जरूरत हो तो तत्काल प्रभाव से मिलेगी। इसके अलावा किसी भी इश्यू पर पेंशनर्स अपने सुझाव शिकायत उन्हें कर सकते हैं।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे शहर के प्रमुख व्यवसायी समाजसेवी अजयसिंह ने कहा कि करौली सिटी में बहुत मूलभूत समस्याएं हैं, जो राज्य सरकार स्तर पर हल नहीं हो सकती हैं। ऐसी समस्याओं के निराकरण विकास के लिए पेंशनर्स समाज के पदाधिकारी सदस्य जागरूकता पैदा करें। पेंशनर्स अपने अनुभवों को बांटकर समाज को नई दिशा प्रदान करें।

उन्होंने वयोवृद्ध पेंशनर्स को युवा की संज्ञा देते हुए कहा कि वे करौली में पले-बढ़े हैं और अधिकांशतया सभी पेंशनर्स को उन्होंने युवावस्था में देखा है। कई पेंशनर्स का नाम गिनाते हुए उनके योगदान की सराहना की और समारोह में पुरस्कार अधिकारों तथा समस्या जैसे मुद्दों पर चर्चा होने को सराहनीय कदम बताया। पेंशनर्स समाज के जिलाध्यक्ष बजरंगलाल शर्मा ने अपने संबोधन में संगठन की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, विधान, जिले की पांच