पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के मध्य बने गड्‌ढे से हो सकता है हादसा

सड़क के मध्य बने गड्‌ढे से हो सकता है हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क के मध्य बने गड्‌ढे से हो सकता है हादसा

शेरपुर|हिंडौनसे बयाना को जा रहे जगर नदी के पास सड़क मार्ग में बने गहरे गड्‌ढ़े से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गड्‌ढे की मरम्मत करवाए जाने की दिशा में पीडब्न्ल्यूडी के अिभयंता कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर सड़क के मध्य बने गहरे गड्‌ढे की मरम्मत करवाते हुए पटाव कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जगर नदी की चढ़ाई के पास सड़क के पास गहरा गड्‌ढा बना हुआ है। हिंडौन-बयाना मार्ग का मुख्य सड़क मार्ग होने से प्रतिदिन इस मार्ग से वाहन निकलते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गड्‌ढे से कभी भी हादसा हो सकता है।

स्काउटगाइडों को दी अनुशासन की सीख

गुढ़ाचंद्रजी|कस्बेके श्री घटवासन देवी मंदिर पर चल रहे स्काउट गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम भगत सिंह देवल ने छात्रों को जीवन में सफलता के लिए नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडागीत, चरित्र निर्माण, स्वावलंबन तथा अनुशासन अपनाने पर जोर दिया। शिविर संचालक घनश्याम शर्मा ने बताया कि शिविर में नादौती तहसील के 20 स्कूलों के 119 स्काउट 24 गाइडों ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को प्राथमिक उपचार, भेजन बनाना, स्वावलंबन, अनुशासन, परंपरागत चिह्न, दिशा ज्ञान सहित जीवन में काम आने वाले नियम सफलता के गुर सिखाए।

आंगनबाड़ीकेन्द्र के रास्ते पर अतिक्रमण

टोडाभीम|भंडारीअंदरूनी के आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचने के लिए बालकों को कोई रास्ता नही होने से उन्हें डोल फलांग कर केन्द्र पर पहुंचना पड़ता है, जिससे बालकों के अभिभावकों को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र के रास्ते में हो रहे अतिक्रमण से बच्चों परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड पंच बलवीरसिंह ने बताया कि भंडारी अंदरूनी में दो वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कराया गया था। माध्यमिक विद्यालय के समीप बने इस केन्द्र के चारों ओर अतिक्रमियों ने मिट्‌टी की डौल खड़ी कर दी, जिससे केन्द्र पर अध्ययन करने पहुंचने वाले बालकों को डौल फर्लाग कर केन्द्र पर पहुंचना पड़ता है जिसके कारण बालकों के अभिभावकों को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा रहता है।