महिला सुड्डा दंगल में उमड़े श्रोता
टोडाभीम| उपखंडके गांव झाडिसा में स्थित मौजीनाथकापुरा रोड पर सोमवार को आयोजित महिला सुड्डा दंगल में करौली-सवाईमाधोपुर-दौसा जिले की दंगल पार्टियों की गायिकाओं ने धार्मिक रचनाओं को सुनाया। इससे श्रोता भावविभोर होकर नाचने का मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच मंगतूराम गुर्जर, नांगललाट सरपंच अमरसिंह मीणा, पूर्व सरपंच खिलाड़ीराम मीणा, हुकमीराम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।