भीलवाड़ा बीकानेर अंतिम चार में
भास्कर न्यूज | श्रीमहावीरजी
कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रही 59वीं राज्यस्तरीय 17 आयु वर्ग छात्र प्रतियोगिता में सोमवार को कई रोमांचक मैच खेले गए। पटोंदा और खेड़ा के सौरभ कॉलेज खेल मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में भीलवाड़ा ने कोटा को और बीकानेर ने बाड़मेर को शिकस्त दी।
प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक आरबी सिंह एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी(खेल) मुरारीलाल शाक्यवार ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इनमें पहला क्वार्टर फाइनल मैच कोटा भीलवाड़ा के बीच खेला गया। इसमें भीलवाड़ा ने कोटा को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भीलवाड़ा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोटा की टीम 14.1 ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मैदान नंबर 3 पर उदयपुर अजमेर के बीच खेला गया। इसमें उदयपुर ने अजमेर को 7 विकेट से हराया। अजमेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 54 रन बनाए।
इस लक्ष्य को उदयपुर की टीम ने 11.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच श्रीगंगानगर जोधपुर के बीच श्रीमहावीरजी राजकीय स्कूल के खेल मैदान पर हुआ। निर्धारित 20 ओवर में दोनों टीमों का स्कोर टाई होने पर टॉस उछाल कर विजेता का निर्णय लिया गया। इसमें जोधपुर की टीम विजयी रही। जोधपुर ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए। श्रीगंगानगर की टीम 20 ओवर में स्कोर को टाई कराने में तो सफल हो गई, लेकिन जीत नहीं सकी।
इस मैच के एम्पायर रामकिशोर चावला करौली, ओमप्रकाश बाड़मेर, स्कोरर खेमचंद पाठक, महेश तिवाड़ी राजेश टोडाभीम रहे। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच में बीकानेर ने बाड़मेर को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। बीकानेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाड़मेर की टीम 10.3 ओवर में 58 रन बनाकर आउट हो गई। सोमवार को संयोजक एवं प्रधानाचार्य आरबी सिंह, पर्यवेक्षक बल्लभराम लहकोडिया ने खेल मैदान पर जाकर प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।
सेमीफाइनलमैच आज
प्रतियोगिताप्रवक्ता नरेन्द्र बाबा ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को जोधपुर उदयपुर के बीच श्रीमहावीरजी में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच पटोंदा में बीकानेर भीलवाड़ा के बी