पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक जोड़तोड़ में भाजपा ने मारी बाजी

राजनीतिक जोड़तोड़ में भाजपा ने मारी बाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौलीजिले की 6 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव में चार में कांग्रेस ने परचम लहराया। वहीं दो पंचायत समितियों में भाजपा ने अपना प्रधान बनाने में सफलता हासिल की।

पंसमंडरायल-मंडरायल मेंप्रधान का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण एसटी की महिला ही प्रधान की दावेदार थी,लेकिन 17 सदस्यों में से भाजपा के 6 सदस्य जीतीं और उनमें 3 एसटी महिला शामिल थीं। कांग्रेस ने भी 6 सीटें निर्दलीयों ने 5 सीटें हासिल की,लेकिन कांग्रेस में एक भी एसटी महिला के नहीं जीतने के कारण भाजपा का प्रधान बनना निश्चित माना जा रहा था। ऐसे में सपोटरा विधायक रमेशचंद मीना ने अपनी राजनीतिक चातुर्य का परिचय देते हुए भाजपा की एक एसटी महिला मौसम बाई को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा दी और उसे पार्टी का प्रधान पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया। मंडरायल में मौसम बाई ने 9 मत हासिल किए और भाजपा की गीता देवी 8 मत हासिल कर पाई। इससे कांग्रेस की मौसम बाई प्रधान बनीं।

पंसहिंडौन : हिंडौनमें 29 सीटों में से कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं और भाजपा को 10 सीटें 4 निर्दलीय तथा एक बसपा को मिली। एेसी स्थिति में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के लिए मात्र एक सीट की ही आवश्यकता थी, लेकिन पांच साल प्रधान रहते हुए कृपाल मीना ने अपनी राजनीतिक ताकत का परिचय देते हुए अपने पक्ष की डॉ.वंदना बेनीवाल की झोली में 23 सीटें डाल दीं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा को दस सीटें होने के बावजूद भी उनकी प्रत्याशी रेणुका सिंह चौधरी को मात्र 6 सीटें ही मिल पाईं। इससे भाजपा में सीधे तौर पर फूट देखी गई।

पंसटोडाभीम : टोडाभीमकी कुल 23 सीटों में से कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 13 सीटें हासिल की। जबकि भाजपा को मात्र 3 और निर्दलीयों को 6 एक बसपा को सीट मिली। प्रधान के चुनाव में कांग्रेस को एक सीट का नुकसान सहना पड़ा और भाजपा की कल्पना मीना ने जोड़तोड़ बिठाते हुए 3 सीटों के बजाय 11 सीटें अपनी झोली में डाल लीं, लेकिन कांग्रेस के मुकेश मीना से एक मत से प्रधान की सीट को गंवा बैठीं। मुकेश मीना एक मत से प्रधान पद पर विजयी हुए।

पंससपोटरा : सपोटरापंस की 25 सीटों में से कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त करते हुए 15 सीटें हासिल की, जबकि भाजपा 7 और 3 निर्दलीय रहे। प्रधान के चुनाव में भाजपा के रामलखन और निर्दलीय प्रेमराज मीना में गठबंधन हो गया और प्रेमराज मीना ने 11 मत प्राप्त कर लिए। जिससे कांग्रेस के रामलाल मीना 14 मत लेकर प्रधान निर्वाचित हुए।

पंसकरौली : करौलीपंचायत समित की 25 सीटों में से भाजपा ने 11 सीट लेकर प्रधान पद की दावेदारी मजबूती के तौर पर रखी। कांग्रेस को 7 निर्दलीयों को 7 सीटें ही मिल पाई। लेकिन एससी महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए कांग्रेस निर्दलीयों में एक भी एससी महिला सदस्य पद पर विजयी नहीं हो पाई। ऐसे में भाजपाइयों ने इंदू देवी जाटव काे प्रत्याशी बनाया, जो निर्विरोध निर्वाचित हुईं।