- Hindi News
- डीवर्मिंग कार्यशाला में बताई दवा की उपयोगिता
डीवर्मिंग कार्यशाला में बताई दवा की उपयोगिता
क्षेत्रमें नेशनल डीवर्मिंग डे पर शुरू होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बालाजी रोड़ स्थित भीम पैलेस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सभी आंगनवाडी वर्कर एवं नोडल केन्द्र प्रभारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में बालकों को दी जाने वाली एल्बेंडाजोल टेबल के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर एवं नोडल केन्द्र प्रभारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डाॅ. महेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 5 तक के सभी बालकों विद्यालयों में 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलानी है। उन्होने इस टेबलेट की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे शरीर और दिमाग का तो संपूर्ण विकास होता ही है इसके अलावा बालकों को कुपोषण से भी बचाया जा सकता है।
कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा-सहयोगिनी तथा क्षेत्र के सभी नोडल केन्द्र प्रभारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों को महिला एवं बालविकास परियोजना अधिकारी जितेन्द्र जिंदल, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक अमित मिश्रा, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाईजर बिजेन्द्रसिंह, शहराकर के चिकित्सा प्रभारी डा. राहुल गुप्ता, बालाजी के डाॅ. महेश गुप्ता, भनकपुरा के डाॅ. अभिषेक गुप्ता, मूंडिया के डाॅ.हेमेन्द्र शर्मा ने डीवर्मिग कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न जानकारीयां दी।
टोडाभीम. आंगनबाड़ीवर्कर एवं नोडल प्रभारियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डाॅ. महेश वर्मा एवं सीडीपीओ जितेन्द्र जिंदल।
टोडाभीम. डीवर्मिंगको लेकर आयोजित कार्यशाला में मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर