पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित प्रधान सहित सरपंचों ने संभाला कार्यभार

नवनिर्वाचित प्रधान सहित सरपंचों ने संभाला कार्यभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें सोमवार को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यभार संभालने का सिलसिला चलता रहा। ढोल-नगाड़ों की थाम पर नृत्य करते हुए समर्थक गांव के मुखिया को पंचायत भवन तक लेकर पहुंचे। इस दौरान आतिशबाजी होने के साथ-साथ समर्थकों ने जमकर गुलाल-अबीर उड़ाई।

सोमवार को सुबह नव निर्वाचित प्रधान मुकेश फतेहपुर क्षेत्रीय विधायक घनश्याम मेहर कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे जहां विकास अधिकारी विक्रमसिंह गुर्जर पंचायत समिति कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के उपरांत समारोह में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच तथा नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हम सबको मिल क्षेत्र के विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं और इसके लिए हम सबको मिलकर एक साथ चलने की आवश्यकता है। इस समारोह में राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष सूरजभान मीणा, जिला महामंत्री रामकेश मीना, पूर्व जिला परिषद सदस्य घमंडीराम फतेहपुर, भंवर एदलपुर, राजूलाल सहित कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

सोमवार को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी नवनिर्वाचित पंचायत सरपंचों के कार्यभार संभालने का कार्यक्रम चलता रहा। ग्राम पंचायत झाड़ीसा की युवा सरपंच वीना गुर्जर अपने ससुर पूर्व सरपंच मंगतू गुर्जर विमला गुर्जर सहित अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंचायत मुख्यालय पहुंची और कार्यभार संभाला। ग्राम पंचायत सांकरवाड़ा सरपंच राजकुमार बैरवा उपसरपंच विष्णुसिंह नव नवनिर्वाचित उपप्रधान कुंजबिहारी, दौलतसिंह, मुरली बैरवा सहित अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ पंचायत मुख्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला।

भावुकहुए नवनिर्वाचित प्रधान

पंचायतसमिति परिसर में अपने कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान ने मंचासीन जनप्रतिनिधियों आभार जताने के बाद जैसे ही अपने माता-माता को याद दिया तो वे भावुक होकर रोने लगे। समारोह में मौजूद क्षेत्रीय विधायक घनश्याम मेहर ने नव निर्वाचित प्रधान को गले से लगाकर शांत कराया।

उपजिलाप्रमुख गुर्जर का अभिनंदन

हिंडौन सिटी | करौलीकी नवनिर्वाचित उपजिला प्रमुख मिथलेश गुर्जर दांत का पुरा का सोमवार को ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर उपजिला प्रमुख गुर्जर ने कहा कि करौली जिले के गांवों में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पेयजल, बिजली, चिकित्सा आदि के क्षेत्र में विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। गांव गाजीपुर, कंजोली आदि में मिथलेश गुर्जर दांतकापुरा के अभिनंदन कार्यक्रमों में श्री भान फागना, देवेंद्र गाजीपुर, चांद सिंह गुर्जर, कैलाश गुर्जर, हरभजन, रामनिवास, कजोड़ी भोपुर आदि मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियोंका स्वागत

श्रीमहावीरजी | गांवरेंडायल गुर्जर में सरपंच रीना सिंह गुर्जर के आवास आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह से जुड़े डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमहावीरजी सरपंच नंदकिशोर शर्मा, चांदनगांव सरपंच राजकुमार मीना, खंडीप सरपंच शिवसिंह मीना, सतीश गांवडी मीना, पवन शर्मा के अलावा अलीपुरा, फुलवाड़ा, सैवाला, पावटा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच उपसरपंचों का स्वागत किया गया।





इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्रीमन गुर्जर, ठंडीराम मीना, रतन सिंह, मुद्रा देवी, रेख सिंह, राजेश गुर्जर, विनोद मीना को भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

टोडाभीम. नवनिर्वाचितप्रधान मुकेश मीणा समर्थकों के साथ सोमवार को कार्यालय में कार्यभार संभालने पहुंचे।