पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोडाभीम में स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव महिला मिली

टोडाभीम में स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव महिला मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम. कस्बे के डूंगरपाड़ा निवासी सलमा पत्नी मुंशी खां के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिलने से मंगलवार को चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़िता जयपुर के सरदारसिंह मैमोरियल अस्पताल की गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। इस सूचना के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और विभाग ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरसिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर पीड़िता के परिवार के आसपास सहित मोहल्ले में सर्वे शुरू किया है।

पीड़िता के भाई गनी ने बताया कि सलमा काे पांच दिन पूर्व जुकाम-खांसी हुई थी, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। 7 फरवरी को रात 12 बजे सलमा को तेज बुखार हुआ और सुबह वह उल्टियां करने लगीं। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां उपचार के बाद भी फायदा नहीं मिलने पर जयपुर के संतोबा दुर्लभजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां चिकित्सकों ने सलमा को स्वाइन फ्लू बताते हुए एसएमएस रेफर कर दिया। सलमा के परिजन उसे सरदारसिंह मेमोरियल अस्पताल ले गए, वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती किया गया है। चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया और चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरसिंह मीणा के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर इसे पीड़िता के घर भेजा गया।
पीड़िता के घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं होने से इस टीम ने मकान के आसपास सहित समूचे मोहल्ले में सर्वे का काम शुरू किया है।

जांच रिपोर्ट आने पर चलेगा पता : चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवीसहाय मीणा ने बताया कि सलमा की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं जाती, तब तक चिकित्सा विभाग इसे संभावित मानते हुए सर्वे के काम में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह टीम पीड़िता के घर पर भी पहुंची, लेकिन वहां परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

डॉ. अमरसिंह के नेतृत्व में गठित चिकित्सा विभाग की स्पेशल टीम मंगलवार सुबह स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की सूचना मिलने पर डूंगरपाड़ा के सलमा के घर पहुंची, लेकिन वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं मिलने पर इस टीम ने पीड़िता के मकान के आसपास सहित समूचे मोहल्ले में सर्वे का काम शुरू किया है। चिकित्सक डॉ. अमरसिंह मीणा ने बताया कि टीम ने मंगलवार को 52 घरों का सर्वे कर जुकाम-खांसी तथा बुखार के 48 मरीजों की जांच कर उपचार किया।

टोडाभीम. डूंगरपाड़ामें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज की सूचना पर खांसी-जुकाम बुखार पीड़ितों की जांच करती स्पेशल चिकित्सा टीम।

टोडाभीम. कस्बे के डूंगरपाडा डोर टु डोर सर्वे करते चिकित्सा टीम के सदस्य।