टोडाभीम. गोपालपुरा रोड पर सर्वोदय स्कूल के पास स्कूल जा रहे बालकों को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सड़क से गुजर रहे छात्र-छात्राओं से जा टकराई।
घटना में पांच बालक घायल हो गए। घायलों को स्कूल स्टॉफ ने अस्पताल पहुंचाया, वहां इनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार पांच छात्र-छात्राओं के चोट आई है, लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर है। देर शाम सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह नहर रोड पर बोलेरो चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे बच्चों के बचाने के चक्कर में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर स्कूल जा रहे बच्चों से जा टकराया। सर्वोदय स्कूल के बाहर दुर्घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने घायल बालकों को अस्पताल पहुंचाया।
घायल छात्र मानसिंह ओकेश सुभाष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 12 के, संदीप केशव विद्या मंदिर में कक्षा 9वीं, नीलम प्रतिभा विद्यालय की कक्षा 12वीं (सभी गांव मिर्जापुर) तथा वीकेश मीणा निवासी कटकड़ सर्वोदय विद्यालय का 12वीं का छात्र है। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि इस बारे में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
टोडाभीम. दुर्घटना में घायल छात्र वीकेश, संदीप, ओकेश और मानसिंह।