करौली। गांव कुढ़ावल में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते चरागाह भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके लिए अतिक्रमी हरे हरे वृक्षों को काटने से नी हिचकते, कुछ ऐसा ही मामला मंगलवार को शाम सामने आया है। इस संबंध में देर शाम को अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की सैकड़ों बीघा चरागाह भूमि पर अतिक्रमियों की नजर बनी हुई है और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कुछ भूमि पर अतिक्रमी कब्जा जमाकर भी बैठे हुए है। सोमवार को शाम चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने के उद्देश्य से कुछ ग्रामीणों ने कई हरे पेड़ों को धराशाही कर दिया, इसकी सूचना पर जांच के लिए कर्मचारी भेजा गया तो मौके पर दो हरे पेड़ कटे हुए मिले जिसकी फर्द रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पेडों का काटने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
बच्चों को पिलाई दवा
रानोली| गांव किरवाड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र पर मंगलवार को सुपरवाइजर प्रकाशी मीना ने गांव के स्कूल के छात्राें आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई।